जयपुर में CM भजनलाल का चुनावी शक्ति प्रदर्शन, रोड शो में BJP समर्थकों ने जताया जीत का भरोसा | TNC |
जयपुर नगर निकाय चुनाव प्रचार के आखिरी दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में सांगानेरी गेट से भाजपा का रोड शो निकला। इसमें मदन राठौड़ समेत कई नेता, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए। द न्यूज कैनवास ने रोड शो में पहुंचे भाजपा समर्थकों और आम लोगों से बातचीत की। समर्थकों ने निकाय चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने और जयपुर में पार्टी का मेयर बनने का दावा किया। आगरा रोड और बांदीकुई से पहुंचे समर्थकों ने विकास कार्यों का जिक्र किया और मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार पर विपक्ष के आरोपों का जवाब दिया। मुख्यमंत्री ने पानी, बिजली और जल परियोजनाओं को लेकर अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। देखिए रोड शो का माहौल और लोगों की प्रतिक्रियाएं।
