Jaipur Ward 50 Election: कांग्रेस प्रत्याशी का दावा – इस बार जनता करेगी बदलाव! | TNC |
जयपुर के वार्ड 50 में चुनावी चर्चा के केंद्र में सड़क, सीवरेज, सफाई और बिजली बिल हैं। कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला बैरवा ने जीतने पर खराब सड़कों की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट और जलभराव की समस्या के समाधान को प्राथमिकता देने का वादा किया है। पूर्व पार्षद ज्ञानचंद बैरवा ने आरोप लगाया कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद ₹1,000 के बिल ₹5,000 तक आ रहे हैं। वहीं, निवर्तमान पार्षद का दावा है कि 75 प्रतिशत सीवरेज लाइन का काम पूरा हो चुका है और मानसून के बाद बाकी काम तेजी से होंगे। आपके वार्ड की सबसे बड़ी समस्या क्या है? कमेंट में बताइए।
