जयपुर Ward 3: पानी-सफाई और पट्टों से परेशान जनता | CPI (M) शुभम अग्रवाल ने उठाए सवाल | TNC
जयपुर नगर निकाय चुनाव से पहले वार्ड नंबर 3 के हरमाड़ा क्षेत्र में चुनावी माहौल तेज हो गया है। The News Canvas की ग्राउंड रिपोर्ट में स्थानीय लोगों ने पानी, सफाई, सड़क, सीवरेज, बिजली, जलभराव, सार्वजनिक शौचालय और पट्टों से जुड़ी समस्याएं खुलकर सामने रखीं। स्थानीय महिलाओं और निवासियों का कहना है कि लंबे समय से कई बुनियादी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है और इस बार वोट उसी प्रत्याशी को मिलेगा जो जमीन पर काम करेगा। इसी बीच CPI(M) प्रत्याशी शुभम अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान पूर्व पार्षद और भाजपा पर निशाना साधते हुए वार्ड में बदलाव का दावा किया। अब बड़ा सवाल यह है कि वार्ड नंबर 3 की जनता विकास के वादों पर भरोसा जताएगी या चुनाव में बदलाव का फैसला सुनाएगी? देखिए जयपुर से The News Canvas की पूरी Ground Report।
