Ward 15 में बड़ा उलटफेर: BJP Rebel पंकज गोयल ने ठोकी Independent ताल | TNC |
जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड नंबर 15 का मुकाबला गरमा गया है। BJP में करीब 25 वर्षों तक सक्रिय रहे पंकज गोयल टिकट नहीं मिलने के बाद Independent Candidate के तौर पर मैदान में उतर गए हैं। पंकज गोयल का कहना है कि उनकी सबसे बड़ी ताकत वर्षों की जनसेवा और स्थानीय कार्यकर्ताओं का समर्थन है। उन्होंने वार्ड 15 को आदर्श वार्ड बनाने, हर गली में CCTV कैमरे लगवाने, पानी और सफाई की समस्याओं को दूर करने तथा बरकत नगर के मुख्य बाजार को Heritage Look देने का रोडमैप सामने रखा है। क्या पंकज गोयल निर्दलीय मैदान में उतरकर वार्ड 15 का Political Equation बदल पाएंगे? देखिए The News Canvas पर Exclusive Interview।
