5 साल बाद पाई-पाई का हिसाब! वार्ड 87 में pratibha sharma का बड़ा दावा | Ground Report | TNC |
जयपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 87 में सियासी हलचल तेज हो चुकी है। 'द न्यूज कैनवास' की इस खास ग्राउंड रिपोर्ट में देखिए वार्ड 87 की जमीनी हकीकत, जहां स्थानीय जनता ने पिछले 5 वर्षों से पेयजल की भीषण किल्लत, 24 घंटे में केवल 15 से 20 मिनट पानी की सप्लाई, उखड़ी सड़कें, खुले मैनहोल और ट्रैफिक जाम को लेकर पूर्व कांग्रेस पार्षद के खिलाफ खुलकर नाराजगी जताई। इस बीच भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी प्रतिभा शर्मा ने ₹165 करोड़ के विकास बजट, नाला निर्माण, महेश नगर थाना क्षेत्र में ट्रैफिक सुधार और जयपुर को मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की तरह देश का सबसे स्वच्छ व व्यवस्थित वार्ड बनाने का विजन जनता के सामने रखा है।
