Jaipur : विद्याधर नगर में बढ़ा मतदान: फर्स्ट टाइम वोटर्स ने बताए अपने मुद्दे | TNC | Rajasthan News
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 के बीच ‘द न्यूज कैनवास’ की टीम पहुंची विद्याधर नगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 5, जहां मतदान को लेकर खास उत्साह देखने को मिला। फर्स्ट-टाइम वोटर्स ने साफ-सफाई, बेहतर शिक्षा, महिला सुरक्षा और विकास को अपनी प्राथमिकता बताया। कई युवा मतदाताओं ने उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विकास कार्यों और मुफ्त कंप्यूटर प्रशिक्षण जैसी योजनाओं पर संतोष जताया। सुबह से मतदान प्रतिशत में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की गई। ग्राउंड रिपोर्ट में युवा वोटर्स, स्थानीय मतदाताओं और प्रत्याशियों के समर्थकों से बातचीत कर वार्ड का चुनावी मूड समझने की कोशिश की गई।
