Jaipur : "पार्टी नहीं, काम करने वाले को चुनेंगे" – वोटरों की सीधी बात 'द न्यूज कैनवास' पर | TNC |
‘द न्यूज कैनवास’ की इस एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट में जयपुर निकाय चुनाव के वार्ड 14 और वार्ड 114 का चुनावी माहौल दिखाया गया है। वार्ड 14 में मतदाताओं ने साफ-सफाई, सीवर, सड़क और स्थानीय विकास को वोट का मुख्य आधार बताया। वहीं वार्ड 114 में सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखने को मिलीं। पोलिंग अधिकारियों के मुताबिक मतदान शांतिपूर्ण और व्यवस्थित रहा, जबकि मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए यहां 80 से 90 प्रतिशत तक मतदान होने का अनुमान जताया गया। देखिए ग्राउंड जीरो से जनता की राय और मतदान केंद्रों की पूरी तस्वीर।
