ये कैसी निर्दयता ? बच्चों में बढ़ती हिंसा और खौफनाक सच | Panchkula Incident | Jan Bharat | The News Canvas |
पंचकूला के एक स्कूल में 96 सेकंड का खौफनाक हमला और आंध्र प्रदेश के क्लासरूम में हुई वीभत्स घटना ने पूरे समाज की अंतरात्मा को झकझोर कर रख दिया है। आखिर क्यों मासूम बच्चों के बीच क्रूरता इस हद तक बढ़ रही है ? क्या इसके लिए परिवार की अनदेखी, समाज की चुप्पी या इंटरनेट और फिल्मों पर परोसी जा रही हिंसा जिम्मेदार है ? स्कूल जिसे बच्चों का मंदिर कहा जाता है, आज वह कितना सुरक्षित है ? 'जन भारत' में आज का बड़ा सवाल — आखिर कब जागेगा समाज ?
