मेरठ के दो ह*त्याकांड में 4 दोषियों को फांसी की सजा | लेकिन क्या सच में होगी फांसी? | TNC
Meerut Murder Case 2026: मेरठ के दो चर्चित हत्याकांडों में चार दोषियों को फांसी की सजा सुनाई गई है। 14 अक्टूबर 2026 को नीले ड्रम ह*त्याकांड में मुस्कान रस्तोगी और साहिल शुक्ला को सौरभ राजपूत की ह*त्या के मामले में मृत्युदंड सुनाया गया। वहीं दूसरे मामले में रविता कश्यप और अमरदीप को अमित कश्यप की हत्या और मौ*त को सांप के काटने से हुई बताने की साजिश के लिए फांसी की सजा सुनाई गई।
लेकिन सबसे बड़ा सवाल है कि क्या इन चारों को सच में फांसी होगी?
भारत में जिला अदालत से मौ*त की सजा मिलने के बाद हाईकोर्ट की पुष्टि अनिवार्य होती है। इसके बाद सुप्रीम कोर्ट में अपील, रिव्यू पिटीशन, क्यूरेटिव पिटीशन और राष्ट्रपति के समक्ष दया याचिका जैसे कानूनी विकल्प उपलब्ध हो सकते हैं।
