“17 Companies के मालिक नालियां साफ कराएंगे?” – Sunil Kothari पर Ashish Sharma का तीखा Attack | TNC |
जयपुर नगर निगम चुनाव में Ward 112 का मुकाबला बेहद दिलचस्प हो गया है। कांग्रेस प्रत्याशी आशीष शर्मा ने BJP प्रत्याशी सुनील कोठारी पर तीखा हमला करते हुए चुनाव को “धनबल बनाम जनबल” की लड़ाई बताया। आशीष शर्मा ने सवाल उठाया कि वार्ड को ऐसे प्रतिनिधि की जरूरत है जो स्थानीय लोगों के बीच मौजूद रहे और सफाई, नालियों, सीवरेज जैसी रोजमर्रा की समस्याओं के समाधान के लिए उपलब्ध हो। उन्होंने चौकड़ी घाट गेट की ऐतिहासिक पहचान और जोहरी बाजार के स्वाभिमान का मुद्दा भी उठाते हुए दावा किया कि Ward 112 की जनता पैसों से प्रभावित नहीं होगी और स्थानीय मुद्दों के आधार पर फैसला करेगी।
