"BJP चुनाव से डरती नहीं!"- निगम चुनाव में बाहरी नेताओं की एंट्री पर मंत्री प्रवीण का तीखा जवाब | TNC
जयपुर के हवामहल में नगर निगम चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ा हुआ है। कार्यकर्ताओं की नाराजगी, बागियों की चुनौती और दूसरे राज्यों से BJP नेताओं की एंट्री पर प्रवीण दरेकर ने विपक्ष को जवाब देते हुए कहा कि “बीजेपी चुनाव से डरती नहीं, लड़ती है।” उन्होंने दावा किया कि हवामहल में असंतोष खत्म हो चुका है और पार्टी एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरी है। पलायन के मुद्दे पर सख्त कार्रवाई और जयपुर की ऐतिहासिक Heritage पहचान को सुरक्षित रखने की बात भी कही। महाराष्ट्र के छात्र आंदोलन और दिशा सालियान मामले पर भी दरेकर ने अपनी प्रतिक्रिया दी।
