Congress की महारैली से पहले व्यापारियों की बड़ी अपील | Ramlila Maidan | Daily Dose | TNC |
कांग्रेस ने 1 नवंबर को नई दिल्ली के रामलीला मैदान में “वोट बचाओ, देश बचाओ” महारैली का ऐलान किया है। मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठा रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। दूसरी ओर, दिल्ली के व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (CTI) ने राहुल गांधी को पत्र लिखकर दिवाली तक रैली स्थगित करने का अनुरोध किया है। व्यापारियों को आशंका है कि त्योहारों के सीजन में बाजार प्रभावित हो सकते हैं। आखिर वोट की सियासत और व्यापार की चिंता के बीच क्या है पूरा मामला ? देखिए आज का Daily Dose.
