दलबदलू प्रत्याशी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता बागी बने | TNC |
जयपुर के बापू नगर में निकाय चुनाव के बीच भाजपा की अंदरूनी बगावत चर्चा में है। पिछले 30 वर्षों से भाजपा से जुड़े रहे रविंद्र शर्मा ने टिकट नहीं मिलने के बाद निर्दलीय चुनाव लड़ने का फैसला किया है। शर्मा का आरोप है कि पार्टी ने पुराने और निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर कांग्रेस से भाजपा में आई पूर्व पार्षद ममता यादव को टिकट दिया। उन्होंने क्षेत्र में अधूरी सीवर और पानी की लाइन, जर्जर सड़कें, सफाई व्यवस्था और स्थानीय विकास को बड़ा मुद्दा बताया है। रविंद्र शर्मा का कहना है कि चुनाव जीतने पर क्षेत्र में CCTV कैमरे लगवाकर उन्हें अभय कमांड सेंटर से जोड़ना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा। क्या 30 साल की निष्ठा के बाद हुई यह बगावत चुनावी समीकरण बदल पाएगी? देखिए पूरी ग्राउंड रिपोर्ट The News Canvas पर।
