Jaipur Nikay Chunav: Ward 105 से निर्दलीय भवानी कुमार बैरवा मैदान में, सड़क-पानी और सफाई बने मुद्दे
जयपुर नगर निकाय चुनाव 2026 में वार्ड नंबर 105 का मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। निर्दलीय प्रत्याशी भवानी कुमार बैरवा ने सड़क, पानी, सफाई, नालियों, कचरे, स्ट्रीट लाइट और आवारा पशुओं की समस्याओं को प्रमुख चुनावी मुद्दा बनाया है। उनका दावा है कि चुनाव जीतने के बाद वार्ड में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर करने के साथ बुजुर्गों को पेंशन और सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में भी मदद की जाएगी। बैरवा का कहना है कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्हें स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है। वार्ड 105 की जनता किस प्रत्याशी को विकास की जिम्मेदारी सौंपेगी, इसका फैसला मतदान में होगा।
