Jaipur: "वार्ड 109 में अयूब खान का चुनावी शंखनाद: गिनाए विकास कार्य, जनता से मांगा समर्थन | TNC |
जयपुर नगर निगम चुनाव में वार्ड 109 का मुकाबला विकास के दावों और जनता के भरोसे पर केंद्रित है। कांग्रेस प्रत्याशी अय्यूब खान अपने पिछले कार्यकाल के कामों को लेकर समर्थन मांग रहे हैं। उनका दावा है कि वार्ड में 18 बोरिंग, सीवर और पानी की लाइनें, सड़क निर्माण, हाईमास्ट लाइट और 55 वाटर कूलर लगाए गए। विधायक अमीन काजी के सहयोग से करीब 22 करोड़ रुपये की लागत से सैटेलाइट अस्पताल सहित शिक्षा और चिकित्सा से जुड़े कार्य कराने का भी दावा किया गया। अय्यूब ने CCTV, बिजली तारों और नशे के खिलाफ अभियान को आगे की प्राथमिकता बताया।
