MP के School में शर्मनाक कांड! बच्चियों के साथ घिनौनी हरकत | Urine in Water Bottle | DailyDose | TNC
मध्यप्रदेश के गुना जिले से सामने आए एक सरकारी स्कूल के मामले ने बच्चों की सुरक्षा और स्कूल प्रशासन की संवेदनशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि कक्षा पांच की छात्राओं की पानी की बोतलों में यूरिन मिलाया गया और शिकायत करने पर उन्हें “चॉकलेट खा लो” जैसी प्रतिक्रिया मिली। मामला बढ़ने के बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे, प्रशासन ने जांच शुरू की और प्राचार्य को नोटिस जारी किया। Daily Dose में सवाल यही है—क्या बच्चों की शिकायतों पर कार्रवाई तभी होगी जब मामला सड़क तक पहुंचे? देखिए पूरी पड़ताल सिर्फ The News Canvas पर।
