नेता जीतेंगे, शहर कौन साफ करेगा ? | नगर निकाय चुनाव का कड़वा सच | Daily Dose | TNC |
राजस्थान नगर निकाय चुनाव 2026 का प्रचार अपने चरम पर है। शहरों की गलियां पोस्टर, बैनर और राजनीतिक दलों के झंडों से अटी पड़ी हैं। लेकिन सवाल ये है कि मतदान और चुनावी नतीजों के बाद इस प्रचार सामग्री को हटाने की जिम्मेदारी किसकी होगी ? क्या आम जनता, अपने टैक्स के पैसे से चुनावी पोस्टर-बैनर हटवाएगी या इन्हें लगाने वाले उम्मीदवार और राजनीतिक दल खुद शहर को साफ करेंगे ? इस Daily Dose में चुनावी खर्च की सीमा, पारदर्शिता, जवाबदेही और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त टी. एन. शेषन के चुनाव सुधारों के संदर्भ में इसी सवाल को उठाया गया है – वोट मांगने की स्पीड जितनी तेज, सफाई की स्पीड भी उतनी तेज होगी ?
